मां मड़वारानी की पावन धरा पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का भव्य दीपावली मिलन एवं वन संचार कार्यक्रम संपन्न

संयोजक तरुण सिंह राठौर एवं उप संयोजक विपिन यादव के नेतृत्व में उमड़ा अधिकारी-कर्मचारियों का जनसैलाब, संगठनात्मक एकजुटता और सौहार्द का दिया संदेश
कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर को ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण मां मड़वारानी की पवित्र धरा पर भव्य दीपावली मिलन एवं वन संचार कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह आयोजन फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्री तरुण सिंह राठौड़ एवं उप संयोजक श्री विपिन यादव के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, फेडरेशन पदाधिकारियों, कोर कमेटी सदस्यों तथा संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारी-कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा, पारस्परिक समन्वय एवं संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं भविष्य की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
संयोजक श्री तरुण सिंह राठौर एवं उप संयोजक श्री विपिन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन केवल मांगों और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के बीच एकता, विश्वास, सहयोग और पारिवारिक भावना को मजबूत करने वाला साझा मंच भी है। संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और प्रत्येक सदस्य की सक्रिय सहभागिता में निहित है। उन्होंने सभी साथियों के सहयोग एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।
फेडरेशन कोरबा ने विशेष रूप से श्री सेवन राठौर, श्री छोटेलाल पटेल, श्री आर. डी. श्रीवास, श्री सहदेव पैकरा, श्री अशोक नायक, श्री सुमिरन सिंह पैकरा, श्री पीयूष निर्मलकर एवं अन्य सभी साथियों का साधुवाद किया जिन्होंने व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश बघेल, सर्वेश सोनी, जयकुमार राठौर, विनय शुक्ला, मुकुंद केशव उपाध्याय, विनोद सांडे, बाल गोविंद श्रीवास, अजय जायसवाल, विजय जगत, उत्तरा साहू, चंद्रिका पांडे, अनिल रात्रे, नित्यानंद यादव, चंद्रशेखर नागरची, वेद शर्मा, तारकेश मिश्रा, प्रवीण कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश तेलासी, रामकुमार कुर्रे, कीर्ति लहरे, संतोष कर्ष, कमल श्रीवास, अरविंद पाटले, विनोद साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रा, नीतीश तिवारी, अभियान पैकरा, की आर बंजारा, श्रीकांत सिंह, सुरेश चौहान, सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन ने जिला कोरबा में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की संगठनात्मक एकता, आपसी समन्वय और मजबूत नेतृत्व का सकारात्मक संदेश दिया।





