छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कम विजिबिलिटी के चलते जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। खराब दृश्यता के कारण विमान को उतारने में परेशानी आई।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कम विजिबिलिटी के चलते जिंदल एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। खराब दृश्यता के कारण विमान को उतारने में परेशानी आई, जिसका असर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे पर भी पड़ा।
नितिन नवीन का दौरा हुआ निरस्त
विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के चलते नितिन नवीन का रायगढ़ और धरमजयगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस घटनाक्रम के चलते धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन की मौजूदगी नहीं रहेगी





