Home KORBA पसान में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक लाख की मोटरसाइकिल बरामद,...

पसान में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक लाख की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

0
4

Acn18. Com.कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब एक लाख रुपये कीमत की नई मोटरसाइकिल बरामद की है।मामला ग्राम सिर्री का है, जहां जयपाल सिंह मरकाम ने अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल घर के बाहर परछी में खड़ी की थी। 10 नवंबर की रात खड़ी की गई बाइक सुबह गायब मिली। काफी तलाश के बाद बाइक के कुन्हारीदरी गांव में देखे जाने की जानकारी मिली।पुलिस ने जांच करते हुए सत्यनारायण राजवाड़े, रामेश्वर उइके, मनोज यादव और पुष्पराज कुशारो उर्फ शांडिल्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों के चोरी में शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में पसान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

error: Content is protected !!