Acn18. Com.एंकर – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला अपैक्स बैंक में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपने ही खाते में जमा मेहनत की कमाई निकालने के लिए अन्नदाताओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि 25 किलोमीटर दूर से किसान महज दो हजार रुपये निकालने बैंक पहुंच रहे हैं, लेकिन एटीएम कार्ड की सुविधा नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। बैंक में करीब 12 हजार खाते हैं, ऐसे में सवाल है कि किसानों को इस भीड़ से कब राहत मिलेगी?
बरमकेला अपैक्स बैंक की ये तस्वीरें किसानों की परेशानी की कहानी बयां कर रही हैं। सुबह से टोकन लेकर अपनी बारी का इंतजार करते किसान घंटों बाद अपने ही पैसे निकाल पा रहे हैं। किसानों की मांग है कि सभी खाताधारकों को एटीएम कार्ड दिए जाएं और दूरस्थ गांवों में कियोस्क शाखाएं खोली जाएं। बैंक प्रबंधन के मुताबिक 12 हजार खातों में से अब तक 972 किसानों को एटीएम कार्ड दिए जा चुके हैं। INH न्यूज और हरिभूमि में खबर दिखाए जाने के बाद बैंक में बैठने और पानी की व्यवस्था तो की गई, लेकिन एटीएम सुविधा का इंतजार अब भी जारी है।
अब सवाल यही है कि अन्नदाता को अपनी ही मेहनत की कमाई निकालने के लिए आखिर कब तक बैंक की कतारों में खड़ा रहना पड़ेगा? जरूरत है कि बैंक प्रबंधन जल्द ठोस व्यवस्था करे, ताकि किसानों को इस परेशानी से राहत मिल सके।





