Home Uncategorized सारंगढ़-बरमकेला में बाघ की दस्तक से हड़कंप, बरधरा चौक के पास मिले...

सारंगढ़-बरमकेला में बाघ की दस्तक से हड़कंप, बरधरा चौक के पास मिले पदचिह्नों से सीमावर्ती गांवों में दहशत

0
8

Acn18. Com.छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से हड़कंप मच गया है। बरधरा चौक के पास बाघ के पदचिह्न मिलने से सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। ओडिशा वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ बरमकेला ब्लॉक के खैरगढ़ी गांव की डीपा खायर की ओर बढ़ा है।बाघ के पदचिह्न मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। सीमावर्ती खेतों में बाघ की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। लोग खेतों की ओर जाने से भी सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग की टीमें बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघ का ठिकाना कहां है और वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है।सवाल यही है कि आखिर बाघ का ठिकाना कहां है और क्या वह आबादी की ओर बढ़ रहा है? वन विभाग की निगरानी के बीच ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

error: Content is protected !!