Home Uncategorized जशपुर के करम पूजा महोत्सव में थिरके सीएम विष्णुदेव साय, क्षेत्र के...

जशपुर के करम पूजा महोत्सव में थिरके सीएम विष्णुदेव साय, क्षेत्र के विकास के लिए 70 लाख की सौगात और मिनी स्टेडियम की घोषणा. Video

0
9

Acn18. Com.जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करम राजा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, क्षेत्र के विकास के लिए 70 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा की। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री खुद मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते नजर आए।करम पूजा महोत्सव में जनजातीय संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 6 हजार से अधिक उरांव समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे और ढोल-नगाड़ों तथा मांदर की थाप पर सामूहिक नृत्य कर सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी इस आयोजन में मौजूद रहीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम बनगांव में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, अखड़ा निर्माण और सीसी रोड के लिए 20 लाख रुपये देने के साथ सहसपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि करम परब जनजातीय गौरव, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी भाषा, लोकगीत और लोकनृत्य जैसी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखने की अपील की। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह और वीर बुधु भगत जैसे जनजातीय नायकों के बलिदान को याद किया।

error: Content is protected !!