Home KORBA कटघोरा और छुरी के मिठाई होटलों पर खाद्य विभाग की दबिश, काजू...

कटघोरा और छुरी के मिठाई होटलों पर खाद्य विभाग की दबिश, काजू बर्फी, गुलाब जामुन और समोसे के सैंपल लिए गए

0
13

Acn18. Com.त्योहारी सीजन के बीच मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज कोरबा जिले के कटघोरा और छुरी क्षेत्र में अलग-अलग मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 3 नवंबर को यह कार्रवाई की। टीम ने कटघोरा स्थित मुरली होटल से काजू बर्फी का सैंपल लिया। वहीं, शिकायत मिलने पर श्याम होटल से गुलाब जामुन और समोसे के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। इसके अलावा छुरी स्थित नेताम होटल से भी शिकायत के आधार पर समोसे का सैंपल लिया गया.खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी मिठाई विक्रेताओं को एफएसएसआई के निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!