Home Uncategorized धान खरीदी नीति पर AAP ने सरकार को घेरा, किसानों के मुद्दे...

धान खरीदी नीति पर AAP ने सरकार को घेरा, किसानों के मुद्दे पर उठाए सवाल. Video

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सियासत गरमा गई है। जांजगीर-चांपा में आम आदमी पार्टी ने धान खरीदी की तैयारियों और सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अब तक खेतों की गिरदावरी और फसल का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। पार्टी ने कलेक्टर के माध्यम से कृषि मंत्री और राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर पारदर्शी धान खरीदी की मांग की है।

आम आदमी पार्टी ने अब इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। वहीं एसआईआर में गड़बड़ी को दिल्ली में हार का कारण बताते हुए पार्टी नेताओं ने पंजाब, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में दोबारा सरकार बनाने का भरोसा जताया।

 

 

error: Content is protected !!