Home KORBA कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, वन विभाग...

कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, वन विभाग की निगरानी के बीच खुद निकला बाहर

0
7

Acn18. Com.कोरबा जिले के केरवा गांव में कुएं के अंदर किंग कोबरा दिखाई देने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए इसकी सूचना वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी। इसके बाद वन विभाग ने तत्काल निगरानी के लिए कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया।मामला 27 दिसंबर की रात का है, जब केरवा गांव के एक कुएं में किंग कोबरा गिरा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर रातभर सांप की निगरानी की व्यवस्था की गई। तड़के सुबह नोवा नेचर की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही किंग कोबरा बांस के सहारे खुद कुएं से बाहर निकल चुका था। इसके बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जानकारी दी।वन्यजीवों के दिखने पर घबराएं नहीं, न ही उन्हें नुकसान पहुंचाएं। सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग को सूचना दें।

error: Content is protected !!