Home KORBA कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, पहिये के नीचे...

कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, पहिये के नीचे फंसा युवक का पैर! ओवरटेक और तेज रफ्तार से हादसा, चालक मौके से फरार, राताखार मार्ग पर मचा हड़कंप.video

0
10

Acn18. Com.कोरबा में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरटेक का खतरनाक खेल एक बार फिर हादसे की वजह बना। कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार मार्ग पर एक बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का पैर ट्रेलर के पहिये के नीचे फंस गया, वहीं उसकी बाइक भी पहिये के नीचे दब गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन की चाबी छोड़कर मौके से भाग निकला। इस बीच घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर के चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ाया, जिसके बाद युवक और उसकी बाइक को बाहर निकाला जा सका।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

राताखार मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव और लापरवाही लगातार सड़क हादसों की आशंका बढ़ा रही है। ऐसे में सवाल है कि आखिर तेज रफ्तार और खतरनाक ओवरटेक पर लगाम कब लगेगी?

error: Content is protected !!