Home Uncategorized पामगढ़ पंचायत चुनाव खर्च पर आरटीआई, मांगा हिसाब किताब 

पामगढ़ पंचायत चुनाव खर्च पर आरटीआई, मांगा हिसाब किताब 

0
5

Acn18. Com.जांजगीर चांम्पा भरत सिंह चौहान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ से एक अहम खबर सामने आई है जहां पंचायत चुनाव में हुए सरकारी खर्च का हिसाब जानने के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन प्रस्तुत किया गया है भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे ने जनपद पंचायत पामगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत में वर्ष 2025 के दौरान संपन्न हुए पंचायत चुनाव के खर्च का विस्तृत ब्यावर मांगा है

 

दरअसल, आवेदक सरयू प्रसाद पुरे ने जन सूचना अधिकारी एवं जनपद पंचायत पामगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को RTI आवेदन सौंपकर चुनावी खर्च से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन के साथ 10 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर भी संलग्न किया गया है।

आवेदन में सबसे पहले पामगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली उन सभी ग्राम पंचायतों की प्रमाणित सूची मांगी गई है, जहां पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे।

इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था, मतदान सामग्री, वाहनों की व्यवस्था और चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मानदेय एवं भत्तों पर हुए कुल शासकीय खर्च का ग्राम पंचायतवार प्रमाणित विवरण मांगा गया है।

वहीं, आवेदन में यह भी जानकारी मांगी गई है कि पंचायत चुनाव के संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग या शासन की ओर से कोई विशेष बजट अथवा अनुदान जारी किया गया था या नहीं। यदि राशि आवंटित की गई थी, तो उसके आवंटन और वास्तविक खर्च का विस्तृत लेखा-जोखा भी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

कुल मिलाकर, इस RTI आवेदन का उद्देश्य पंचायत चुनाव में खर्च हुई सरकारी राशि के उपयोग को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अब देखना होगा कि जनपद पंचायत पामगढ़ की ओर से मांगी गई जानकारी कब तक उपलब्ध कराई जाती है और चुनावी खर्च से जुड़े कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।

error: Content is protected !!