Home KORBA कोरबा में मासूम के अपहरण, रेप और हत्या पर फूटा आक्रोश: वकीलों...

कोरबा में मासूम के अपहरण, रेप और हत्या पर फूटा आक्रोश: वकीलों और ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, एसपी को हटाने की मांग. Video

0
6

Acn18. Com.जिले में एक मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपहरण, रेप और हत्या के मामले को लेकर आम नागरिकों, वकीलों और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के विरोध में सड़क पर उतरकर तीव्र प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और मोमबत्ती जलाकर मृत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन और गुस्से से भरा हुआ था। उपस्थित लोगों ने एक सुर में इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की।

​

प्रदर्शन के दौरान जोरदार मांग उठाई गई कि इस जघन्य कांड के दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर फांसी की सजा दी जाए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।जनता और वकीलों नेकानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को तत्काल प्रभाव से कोरबा जिले से हटाने की मांग की है।

​

​इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे कोरबा जिले की जनता स्तब्ध और आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और जिम्मेदार अमले पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जनता का गुस्सा शांत नहीं होगा।

error: Content is protected !!