Home Uncategorized धनागर में मिला दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप, सुरक्षित रेस्क्यू

धनागर में मिला दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप, सुरक्षित रेस्क्यू

0
11

Acn18. Com.एंकर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दुर्लभ सांप के मिलने की खबर सामने आई है। धनागर क्षेत्र में रेड सैंड बोआ सांप दिखाई देने से इलाके में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

रेड सैंड बोआ को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 10 साल बाद रायगढ़ क्षेत्र में इस प्रजाति का सांप देखा गया है। रेस्क्यू के बाद सांप का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और वन विभाग की मौजूदगी में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

 

रेड सैंड बोआ एक विषहीन सांप है। हालांकि, इसे लेकर वन्यजीवों की अवैध तस्करी से जुड़ी चर्चाएं भी होती रही हैं। वन्यजीवों की तस्करी या अवैध कारोबार में शामिल पाए जाने पर संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

 

फिलहाल, इस दुर्लभ सांप को सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया है। सर्प रक्षक समिति और वन विभाग की इस कार्रवाई से सांप की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

error: Content is protected !!