Acn18. Com.बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। रावण दहन के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि किशोर पर चूड़े और डंडे से हमला कर दिया गया। मामले में मस्तूरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर रावण दहन के बाद विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने 17 वर्षीय किशोर पर चूड़े और डंडे से हमला कर दिया। हमले में किशोर के सिर पर चोट आई, जबकि गले और हाथ में भी जख्म हुए।
घटना की सूचना मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए चूड़े और डंडे को भी जब्त कर लिया है।
कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।





