Acn18. Com कोरबा जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने निकले 15 वर्षीय नरेश साहू की तलाश दर्दनाक अंत के साथ खत्म हुई। बाकी मोगरा क्षेत्र के सुमेधा स्थित डैम में नहाने के दौरान लापता हुए नरेश का शव आज सुबह गोताखोरों ने बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी निवासी चार बच्चे पिकनिक मनाने सुमेधा पहुंचे थे। यहां सभी डैम में नहाने उतरे। कुछ देर बाद तीन बच्चे पानी से बाहर आ गए, लेकिन 15 वर्षीय नरेश साहू वापस नहीं लौटा।काफी देर तक तलाश के बाद भी नरेश का पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
वहीं, आज सुबह गोताखोरों ने डैम में तलाशी अभियान चलाया, जहां नरेश का शव मिला। मृतक की पहचान फिरतू राम साहू के पुत्र नरेश साहू, उम्र 15 वर्ष, निवासी अयोध्यापुरी के रूप में हुई है।
जिस पिकनिक से परिवार को खुशियों के साथ लौटने की उम्मीद थी, वह अब कभी न भूलने वाला दर्द बन गई।





