Home Uncategorized आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा, 4 जवान घायल

आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा, 4 जवान घायल

0
9

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। भेजी थाना क्षेत्र में आईईडी को डिफ्यूज करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में चार जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, भेजी थाना क्षेत्र में एमिशन टेक्निकल टीम द्वारा विस्फोटक सामग्री के नियमित निष्क्रियकरण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए।

 

घायल जवानों को तत्काल कोंटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मुख्यालय सुकमा भेजा गया।

 

सुकमा एसपी ने बताया कि सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार के लिए जरूरत के अनुसार उन्हें आगे रेफर किया जाएगा।

 

फिलहाल, इस घटना के बाद सुरक्षा और उपचार को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!