Home ट्रैंडिंग पटना में तेजस्वी यादव समेत कई नेता पुलिस की कार्रवाई में रोके...

पटना में तेजस्वी यादव समेत कई नेता पुलिस की कार्रवाई में रोके गए, राजभवन मार्च पर बैरिकेडिंग; SIR को लेकर सड़क पर महागठबंधन

0
8

पटना। Bihar SIR Protest : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष का विरोध अब सड़क पर तेज हो गया है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में राजभवन/लोकभवन की ओर आक्रोश मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं को पुलिस वाहन से लोकभवन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान कुछ जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

पांच लेयर की बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

मार्च को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी। पुलिस और RAF के जवानों की तैनाती के साथ भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल लगाया गया था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखे गए थे। मार्च के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना।

error: Content is protected !!