Home Uncategorized एक आरोपी, तीन अपराध… कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में घुसकर...

एक आरोपी, तीन अपराध… कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में घुसकर धमकी, रास्ता रोककर मारपीट—आकाश तिवारी गिरफ्तार

0
9

Acn18. Com.बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र से एक ही आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध दर्ज होने का मामला सामने आया है। आरोपी पर घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ रास्ता रोककर मारपीट और गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश तिवारी पर शराब के नशे में अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगे हैं। एक मामले में आरोपी रात के समय घर में घुसा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

 

वहीं दूसरे मामले में रास्ता रोककर मारपीट करने और गाड़ी की चाबी छीनने की शिकायत सामने आई। इन घटनाओं को लेकर आरोपी के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए।

 

शिकायतों के आधार पर कोटा पुलिस ने आरोपी आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!