Acn18. Com.कोरबा के बुधवारी बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाइक के अंदर जहरीला कॉमन करैत यानी घोड़ा करैत सांप घुस गया। बाजार में भीड़ होने के कारण समय रहते सांप का पता चलना बड़ी दुर्घटना को टाल गया।बुधवार होने के कारण बुधवारी सब्जी बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक के अंदर सांप छिपा दिखाई दिया। सांप को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS की टीम को जानकारी दी गई। RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने बाइक के अंदर छिपे कॉमन करैत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।समय रहते रेस्क्यू होने से बाजार में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। RCRS और वन विभाग ने अपील की है कि सांप या कोई भी वन्यजीव दिखाई देने पर उसे छेड़ें या पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या RCRS को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।





