Home KORBA बारिश थमी तो हरदीबाजार की सड़कों पर उड़ी धूल, गड्ढों ने बढ़ाया...

बारिश थमी तो हरदीबाजार की सड़कों पर उड़ी धूल, गड्ढों ने बढ़ाया हादसे का खतरा,नवरात्रि-दशहरा से पहले सड़क सुधार की चुनौती, पानी छिड़काव की भी उठी मांग

0
6

Acn18. Com. हरदी बाजार विनोद उपाध्याय.

बारिश थमते ही हरदीबाजार की बदहाल सड़कों की तस्वीर सामने आने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, तो भारी वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। नवरात्रि और दशहरा से पहले सड़क की यह हालत लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।

हरदीबाजार के बजरंग चौक, कॉलेज चौक, अंबेडकर चौक से भाटापारा-उतरदा मार्ग तक सड़क बदहाल नजर आ रही है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गड्ढों से बचने के दौरान वाहन गलत दिशा में चले जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

वहीं ट्रैक्टर और हाईवा जैसे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। दुकानदारों और राहगीरों को भी धूल से परेशानी हो रही है।

अब नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार सामने हैं। इस दौरान बाजार और मुख्य मार्गों पर भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत और धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी छिड़काव की मांग की है।

सवाल यही है कि त्योहारों से पहले सड़क की हालत सुधरेगी, या फिर लोगों को इसी बदहाल सड़क और उड़ती धूल के बीच सफर करना पड़ेगा?

error: Content is protected !!