Home Uncategorized कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर झाड़ू लगाई, नशे के खिलाफ...

कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर झाड़ू लगाई, नशे के खिलाफ दिया अनोखा संदेश

0
2

Acn18. Com.रीवा। नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने रविवार को अनूठे अंदाज में नशा मुक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया। 4 अक्टूबर को अग्रसेन चौक, कोठी कंपाउंड में समिति के सदस्यों ने कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर सड़क पर झाड़ू लगाई और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से जुड़े सेवा कार्यक्रमों तथा 2 से 8 अक्टूबर तक गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत किया गया।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को तेजी से बर्बादी की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरेक्स जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से युवाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ उनका भविष्य और परिवार भी प्रभावित होता है। नशे की लत व्यक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर देती है।

 

सुजीत द्विवेदी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में चली गई तो इसका नुकसान केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को उठाना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से नशे के खिलाफ जागरूक रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी, उमा द्विवेदी, वसुंधरा, विशाल, प्रगति और भारत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वसुंधरा का आठ माह का पुत्र विक्रमादित्य भी कार्यक्रम में शामिल रहा।

error: Content is protected !!