Acn18. Com.बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के देवगांव, डोकरबेला से वन्यजीवों से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फसल सुरक्षा के नाम पर 22 से अधिक बंदरों को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है और ग्रामीणों के साथ जीव प्रेमियों में भी आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक, देवगांव डोकरबेला में बड़ी संख्या में बंदरों की मौत की सूचना सामने आई। आरोप है कि फसल को नुकसान से बचाने के नाम पर बंदरों को गोली मारी गई, जिसमें 22 से अधिक बंदरों की मौत होने की बात कही जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। घटना के पीछे कौन लोग हैं और बंदरों की मौत किस तरह हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं ग्रामीणों और जीव प्रेमियों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।
फिलहाल पुलिस और वन विभाग की जांच जारी है, जिसके बाद पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।





