Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा वन मंडल में उत्पात मचाने के बाद अब हाथियों ने कोरबा वन मंडल का रुख किया है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तीन हाथियों के विचरण से वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में तीन हाथियों को विचरण करते हुए देखा गया है। वन विभाग की टीम ने थर्मल ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों की निगरानी की और उनकी तस्वीरें भी कैमरे में कैद की हैं।
हालांकि राहत की बात है कि हाथियों ने फिलहाल किसी तरह का नुकसान नहीं किया है। इसके बावजूद वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उनके मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने साफ कहा है कि हाथियों के विचरण वाले जंगल और इलाकों में जाने से बचें और हाथियों के करीब जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें।फिलहाल तीनों हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।





