Acn18. Com.बेमेतरा-कवर्धा NH-30 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। ग्राम कन्हेरा के पास एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि हादसा देर रात ग्राम कन्हेरा के पास हुआ। एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है।
वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस की तस्वीरें दुर्घटना की भयावहता बयां कर रही हैं।





