Acn18. Com.बिलासपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। दो बच्चों के साथ स्टेशन पहुंची एक महिला ने ट्रेन के सामने जान देने की कोशिश की। महिला जैसे ही पटरी की ओर बढ़ी, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय मौके पर दौड़ पड़े।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ती है। इसी दौरान बच्चों की चीख सुनकर स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय तेजी से महिला की तरफ दौड़ते हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रेन आने में महज कुछ सेकेंड बाकी थे। स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पीछे की ओर धकेलकर पटरी से हटा दिया और उसकी जान बचा ली। उनकी सजगता से महिला और उसके दोनों बच्चों की जान बच गई।
घटना का लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्टेशन मास्टर की तत्परता साफ नजर आ रही है। फिलहाल महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।





