Home Uncategorized पानी की बोतल को लेकर विवाद, कैंची दिखाकर युवक से मारपीट का...

पानी की बोतल को लेकर विवाद, कैंची दिखाकर युवक से मारपीट का आरोप,मोबाइल-पर्स लेकर फरार हुए आरोपी, अकलतरा पुलिस ने दो को दबोचा

0
6

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लूट तक पहुंच गया। आरोप है कि पानी देने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक का पीछा किया और छोटी कैंची दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला 15 सितंबर का है। बिलासपुर निवासी नवीन कुमार झा अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के सामने पान ठेले से पानी खरीद रहे थे। इसी दौरान दो युवक पानी मांगने पहुंचे। पानी देने से मना करने पर दोनों ने उनका पीछा किया और कैंची दिखाकर धमकाने के बाद लात-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान नवीन का मोबाइल और पर्स नीचे गिर गया, जिसे आरोपी लेकर फरार हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके साथी के साथ भी मारपीट की गई।

शिकायत के बाद अकलतरा पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर अजय खरे और योगेन्द्र मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!