Home Uncategorized पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: मानव तस्करी के विशाल सिंडिकेट पर 2...

पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: मानव तस्करी के विशाल सिंडिकेट पर 2 राज्यों में एक साथ रेड, 1.40 करोड़ कैश जब्त

0
10

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने आज तड़के मानव तस्करी (Human Trafficking) के एक बड़े संगठित सिंडिकेट के खिलाफ ऐतिहासिक और निर्णायक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की इस सरप्राइज ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से तस्करी के अवैध कारोबार से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

पुलिस की विभिन्न टीमों ने आज यानी 24 सितंबर को दो राज्यों में फैले सिंडिकेट के 10 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई इतनी गुप्त रखी गई थी कि आरोपियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह भोले-भाले लोगों और नाबालिगों को प्रलोभन देकर तस्करी, बाल मजदूरी (Child Labour), बंधुआ मजदूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त था।

​बड़े पैमाने पर कैश और सबूत बरामद किया गया।​शुरुआती जांच और छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं:

​₹1.40 करोड़ कैश: रेड के दौरान करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की नगद राशि जब्त की गई है।

​अहम दस्तावेज: हजारों बालिग और नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन व बंधुआ मजदूरी से जुड़े डिजिटल और कागजी सबूत बरामद किए गए हैं।

​तलाशी जारी: कई संदिग्धों से पूछताछ और संबंधित परिसरों की गहन तलाशी अभी भी जारी है।

​पुलिस का बयान

​महासमुंद पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील और बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। फिलहाल जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए विस्तृत विवरण गोपनीय रखा गया है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!