Home Uncategorized मेहंदी पंचायत में 15वें वित्त की रकम पर बड़ा सवाल! 16 लाख...

मेहंदी पंचायत में 15वें वित्त की रकम पर बड़ा सवाल! 16 लाख से ज्यादा के भुगतान पर ग्रामीणों का आरोप, जांच और सचिव के तबादले की मांग. वीडियो

0
9

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहंदी में 15वें वित्त की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को हटाने या अन्यत्र स्थानांतरित करने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ग्रामीण जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत के ऑनलाइन अभिलेखों के मुताबिक 31 मई 2025 से 27 अगस्त 2026 के बीच करीब 16 लाख 21 हजार 100 रुपये अलग-अलग कार्यों के नाम पर आहरित किए गए हैं।

 

इनमें नाली सफाई, पचरी, शौचालय, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, पुलिया और स्कूल से जुड़े कार्य शामिल बताए गए हैं।

 

ग्रामीणों ने कैशबुक, बिल-वाउचर, बैंक भुगतान, मास्टर रोल और कार्यादेश समेत सभी दस्तावेजों की जांच की मांग की है। साथ ही जांच प्रभावित न हो, इसके लिए सचिव के तबादले की मांग भी की गई है।

 

हालांकि, मेहंदी सरपंच ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि पंचायत में कराए गए सभी काम नियमानुसार और सही तरीके से हुए हैं।

 

अब पूरे मामले में जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि आरोपों में कितनी सच्चाई है।

error: Content is protected !!