Home KORBA तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन,5...

तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन,5 डीजे संचालकों पर कार्रवाई, 5 वाहन और भारी साउंड सिस्टम जब्त

0
18

Acn18. Com गणेश विसर्जन और आगामी त्योहारों के बीच कोरबा पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दीपका और बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 डीजे संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 5 वाहन और भारी मात्रा में साउंड सिस्टम जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

दीपका थाना क्षेत्र में तीन मामलों में सुभाष कुमार यादव, गौरव गोंड और मनीष कौशिक के डीजे सिस्टम और पिकअप वाहनों को जब्त किया गया।

वहीं बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई करते हुए विक्की सूर्यवंशी और लिखंत कुमार बंजारे के डीजे साउंड सिस्टम और वाहनों को जब्त किया गया।

इन पांचों मामलों में बेस बॉक्स, टॉप-लाइनर, मिक्सर, डिस्को लाइट समेत विशाल साउंड सिस्टम पुलिस के कब्जे में लिया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोरबा पुलिस ने साफ किया है कि त्योहारों और स्कूली परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। निर्धारित सीमा से ज्यादा आवाज में डीजे बजाया तो साउंड सिस्टम के साथ वाहन भी हो सकता है जब्त।

error: Content is protected !!