Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जगमहंत से धूरकोट जाने वाले मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां सीमेंट से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसा करीब सवा 12 बजे तालाब के पास स्थित अंधे मोड़ पर हुआ।
अचानक अनियंत्रित हुआ सीमेंट लदा ट्रेलर सड़क किनारे मौजूद बरगद के पेड़ से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
अब बड़ा सवाल यही है कि जगमहंत-धूरकोट मार्ग के इस अंधे मोड़ पर आखिर कब तक हादसे होते रहेंगे? क्या यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए जाएंगे?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।









