Acn 28.com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है। कोसमंदा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पिकअप कमरीद की ओर से चांपा जा रही थी, जबकि ट्रेलर चांपा से कमरीद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कोसमंदा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में भी जुटी हुई है।
फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के सही कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है। पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है।









