Acn18. Com बिलासपुर.
बिलासपुर में भाजपा ने तौसीफ खान के खिलाफ बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठन की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए सात दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस जारी किया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि तौसीफ खान के खिलाफ कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कहा है कि इससे संगठन की छवि प्रभावित हुई है।
नोटिस में तौसीफ खान से सात दिनों के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित क्यों न किया जाए।
फिलहाल उन्हें सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है और अब उनके जवाब के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।









