Home Uncategorized बिलासपुर के हैवन्स पार्क होटल के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, देर रात मचा...

बिलासपुर के हैवन्स पार्क होटल के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा, देर रात मचा हंगामा, बिल को लेकर विवाद के बाद बाउंसरों ने युवती को निकाला बाहर, पुलिस के सामने भी चलता रहा विवाद. Video

0
8

Acn18. Com. बिलासपुर.बिलासपुर में देर रात हैवन्स पार्क होटल के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब बार में शराब पीने के बाद बिल को लेकर विवाद होने की बात सामने आई।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद होटल के बाउंसरों ने एक युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद होटल के बाहर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक युवती और होटल पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।

मौके पर पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इसके बाद युवती पुलिस की मौजूदगी में अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चली गई।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब चर्चा में है। वहीं देर रात बार और पब के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

error: Content is protected !!