Home KORBA कोरबा से वैनगंगा यशवंतपुर ट्रेन में बड़ा फेरबदल,सुबह 8:05 की ट्रेन अब...

कोरबा से वैनगंगा यशवंतपुर ट्रेन में बड़ा फेरबदल,सुबह 8:05 की ट्रेन अब दोपहर 1 बजे होगी रवाना,घंटों इंतजार से भड़के यात्री, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल

0
7

Acn18. Com कोरबा.कोरबा से चलने वाली वैनगंगा यशवंतपुर सुपरफास्ट ट्रेन के अचानक घंटों देरी से रवाना होने की घोषणा ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 8 बजकर 5 मिनट था, लेकिन रेलवे की ओर से ट्रेन को अब दोपहर करीब 1 बजे रवाना किए जाने की सूचना दी गई। सुबह-सुबह स्टेशन पहुंचे यात्रियों को जब ट्रेन के निर्धारित समय पर नहीं चलने की जानकारी मिली तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोरबा रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कई यात्री अपने निर्धारित समय के अनुसार वैनगंगा यशवंतपुर सुपरफास्ट ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि ट्रेन अपने तय समय सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी, लेकिन स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें ट्रेन के घंटों लेट होने की जानकारी मिली।

रेलवे द्वारा ट्रेन के दोपहर करीब 1 बजे रवाना होने की घोषणा किए जाने के बाद यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और जरूरी काम से सफर करने वाले यात्रियों को इस देरी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यात्रियों का कहना है कि अगर ट्रेन के समय में इतना बड़ा बदलाव पहले से पता होता, तो वे सुबह-सुबह स्टेशन नहीं पहुंचते। यात्रियों ने रेलवे की सूचना व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रेन के समय में बदलाव की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

कोरबा से संचालित होने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव और देरी को लेकर यात्रियों में पहले से ही नाराजगी देखने को मिलती रही है। ऐसे में वैनगंगा यशवंतपुर सुपरफास्ट ट्रेन के घंटों लेट होने से यात्रियों का आक्रोश और बढ़ गया है।

यात्रियों का कहना है कि कोरबा जैसे औद्योगिक शहर से बड़ी संख्या में लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेनों के संचालन और समय को लेकर रेलवे को यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वहीं, यात्रियों के बीच यह चर्चा भी देखने को मिली कि कोरबा से जुड़ी रेल सुविधाओं को लेकर लगातार उपेक्षा की स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में आम जनता का आक्रोश सड़क पर भी दिखाई दे सकता है।

फिलहाल यात्रियों को दोपहर तक ट्रेन के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा। अब देखना होगा कि रेलवे की ओर से इस तरह की देरी और समय में अचानक बदलाव को लेकर यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

error: Content is protected !!