Home KORBA पाड़ीमार CSPDCL जोन में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा,पूजा के बाद श्रद्धा...

पाड़ीमार CSPDCL जोन में धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा,पूजा के बाद श्रद्धा और विधि-विधान से हुआ प्रतिमा विसर्जन. Video

0
5

Acn18. Com. कोरबा.कोरबा के पाड़ीमार जोन में CSPDCL विभाग द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गई। पूजा के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन भी संपन्न कराया गया। पाड़ीमार जोन में आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।पूजा के उपरांत सभी अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक रूप से विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। CSPDCL पाड़ीमार जोन में विश्वकर्मा पूजा और विसर्जन का यह आयोजन आपसी भाईचारे, श्रद्धा और एकता का संदेश दे गया।

error: Content is protected !!