Home Uncategorized ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार,...

ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 12वें श्री श्याम अखाड़ा में शीतल पाण्डे, संजीव शर्मा और प्रीति सरगम की भजन प्रस्तुति,हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, श्याम भक्ति से सराबोर होगा बुंदेली गांव

0
23

Acn18. Com.कोरबा के ग्राम बुंदेली में 19 सितंबर को आस्था और भक्ति का बड़ा संगम देखने को मिलेगा। यहां 12वें श्री श्याम अखाड़ा का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर भजनों की अमृतवर्षा में सराबोर होंगे।

ग्राम बुंदेली एक बार फिर बाबा श्याम की भक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। 19 सितंबर, शनिवार की शाम 6 बजकर 15 मिनट से श्री श्याम अखाड़ा में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा।

इस धार्मिक आयोजन में देश के ख्याति प्राप्त भजन प्रवाहक शीतल पाण्डे, संजीव शर्मा और प्रीति सरगम अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को श्याम भक्ति से जोड़ेंगे।

करीब 11 साल पहले महज 50 श्रद्धालुओं से शुरू हुआ श्री श्याम अखाड़ा अब हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से श्याम प्रेमियों के ग्राम बुंदेली पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन में बाबा श्याम की पावन ज्योत के दर्शन, भजन संध्या और श्रद्धालुओं के लिए श्याम रसोई की व्यवस्था भी रहेगी।

वहीं, श्याम अखाड़ा परिसर में सालासर बालाजी के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेजी से जारी है। मंदिर की छत और गुंबद का कार्य पूरा हो चुका है।

आयोजन समिति ने श्याम प्रेमियों और धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित ग्राम बुंदेली पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में अरदास लगाने की अपील की है।
हारे का सहारा… बाबा श्याम हमारा।

error: Content is protected !!