Home Uncategorized चरवाहा बचा, लेकिन नहीं बच सके 15 बेजुबान! पेंड्रा में आकाशीय बिजली...

चरवाहा बचा, लेकिन नहीं बच सके 15 बेजुबान! पेंड्रा में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही

0
9

Acn18. Com पेंड्रा पेंड्रा से बड़ी खबर सामने आई है… मरवाही थाना क्षेत्र के बीजाडांड गांव में अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त मवेशियों को चराने गया चरवाहा बाल-बाल बच गया।

दरअसल, ग्राम पंचायत सेमरदर्री के अंतर्गत आने वाले बीजाडांड गांव में किसान मोहर सिंह आयम अपने मवेशियों को चराने के लिए क्षेत्र में गया था। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से किसान के 7 गाय और 8 बकरियां, यानी कुल 15 मवेशी, उसकी चपेट में आ गए। बिजली इतनी तेज थी कि सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ 15 मवेशियों की मौत से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कर नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसान को जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

फिलहाल इस घटना से किसान परिवार सदमे में है और अब उसे प्रशासन से राहत और मुआवजे का इंतजार है।

error: Content is protected !!