Home Uncategorized पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विद्युत कर्मियों की हुंकार, OPS की मांग...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विद्युत कर्मियों की हुंकार, OPS की मांग पर एक मंच पर आए अधिकारी-कर्मचारी, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान. Video

0
8

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली की मांग को लेकर जांजगीर-चांपा के मड़वा में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने हुंकार भरी है। 11 सितंबर को अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा में विभिन्न संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में एकता मंच ने कंपनी अध्यक्ष के नाम मुख्य अभियंता रजनीश जांगड़े को ज्ञापन सौंपा.

 

विद्युत कर्मियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना सिर्फ पेंशन का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़ा अधिकार है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के सामने अपनी मांग रखते हुए ज्ञापन शासन स्तर तक जल्द पहुंचाने की मांग की.

खास बात यह रही कि विद्युत कंपनियों से जुड़े अलग-अलग प्रमुख यूनियन, तकनीकी संवर्ग, अभियंता और चिकित्सक संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर दिये.

एकता मंच ने कहा कि OPS बहाली अब किसी एक संगठन की मांग नहीं, बल्कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के भविष्य और अधिकारों की साझा लड़ाई है। मंच ने साफ किया कि मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा और पुरानी पेंशन बहाली की आवाज लगातार बुलंद की जाएगी।

error: Content is protected !!