Acn18.Com दिनांक 10सितंबर को पुराना आडीए आफिस रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के कार्यालय में छ.ग. अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष आर. एस. विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य , छत्तीसगढ़ लौह के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा की अध्यक्षता एवं विश्वकर्मा समाज के संरक्षण सीताराम विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में डॉ.माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित ‘विश्वकर्मा कुल गीत’ को यू ट्यूब पर ठीक 11.30 बजे लाँच किया गया। कुल गीत के संदर्भ में विचार व्यक्त करते हुए प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा की महिमा को रेखांकित करता यह विश्वकर्मा कुल गीत अद्भुत है , कालजयी साबित होगा। आर.एस.विश्वकर्मा ने गीत एवं प्रस्तुति को अद्वितीय निरुपित किया।सीताराम विश्वकर्मा ने कहा कि यह गीत समय की आवश्यकता थी जिसे डॉ.नवरंग ने साकार रूप दिया है। इस अवसर पर गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ ने कहा कि यह गीत केवल विश्वकर्मा कुल को ही नहीं अपितु मेरे द्वारा पूरी मानव जाति को समर्पित है।विश्वकर्मा समाज ,बढ़ाई पारा के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कुलगीत के व्यापक प्रचार का आश्वासन देते हुए यह दिन समाज के लिए गौरव का दिन है कहा। कार्यक्रम में संचालक नंदकुमार पांचाल , कुल गीत के गायक राहुल परमार, निर्माता मयंक विश्वकर्मा , कृष्णा परमार, रामेश्वर शर्मा, परसराम विश्वकर्मा , किशन लाल विश्वकर्मा , आर.आर. विश्वकर्मा, पुन्नी विश्वकर्मा,शारदा पांचाल,छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के सचिव रमाकांत मिश्रा, अनुसंधान अधिकारी रुकमणी साहू , सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में लोहार समाज के अध्यक्ष परसराम विश्वकर्मा धन्यवाद ज्ञापन किया।









