Home Uncategorized बचेली CISF कैंप में बड़ा हादसा: राइफल की सफाई के दौरान चली...

बचेली CISF कैंप में बड़ा हादसा: राइफल की सफाई के दौरान चली 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत

0
12

Acn18.com दंतेवाड़ा जिले के बचेली से CISF कैंप में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक AK-47 से दो राउंड फायर हो गए। गोलियां लगने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना बचेली थाना क्षेत्र के CISF कैंप के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन नंबर-3 की है। पुलिस के मुताबिक, 50 वर्षीय प्रधान आरक्षक दत्तात्राया अपनी सर्विस राइफल AK-47, बट नंबर 405 की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो राउंड फायर हो गए।

गोली लगने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शव को NMDC अपोलो अस्पताल बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक प्रधान आरक्षक महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राइफल से अचानक दो राउंड फायर कैसे हुए, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस के मुताबिक, FSL की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की स्थिति और साफ हो सकेगी।

एंकर आउट:
फिलहाल बचेली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह हादसा लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।