Acn18. Com.कोरबा के कटघोरा में गणेश उत्सव के दौरान निकली ‘कटघोरा का राजा’ की भव्य शोभायात्रा में शराबी युवक को हुड़दंग करना भारी पड़ गया। शराब के नशे में युवक शोभायात्रा के दौरान गाली-गलौज और हंगामा कर रहा था।पुलिस आरक्षक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो युवक ने आरक्षक के साथ ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी और पुलिस के साथ बदसलूकी की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी पदुम पाटिल के खिलाफ अपराध दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए उसका पैदल जुलूस निकाला।
इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि गणेश उत्सव के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्सव के माहौल में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









