
पखांजूर में माइंस की भारी वाहनों के कारण जर्जर हो रही सड़क को लेकर कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने *सांसद भोजराज नाग की तर्ज पर* जर्जर सड़क पर नींबू काटकर सड़क मरम्मत की मांग की। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और सांसद भोजराज नाग पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह सांसद टोना-टोटका में विश्वास रखते हैं, उसी तर्ज पर सड़क की मरम्मत के लिए नींबू काटा जा रहा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पखांजूर क्षेत्र में माइंस की भारी-भरकम गाड़ियों के चलने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार और स्थानीय सांसद इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।








