Home Uncategorized सीआरपीएफ 131वीं बटालियन के जवान देवेंद्र यादव ने खुद को मारी गोली,...

सीआरपीएफ 131वीं बटालियन के जवान देवेंद्र यादव ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, निजी कारणों से उठाया कदम, चिंतागुफा में उपचार के दौरान तोड़ा दम; पार्थिव शरीर गृहग्राम भेजा गया

0
6

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन में पदस्थ जवान देवेंद्र यादव ने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद जवान को तत्काल चिंतागुफा में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान देवेंद्र यादव ने निजी कारणों के चलते खुद पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा बल में शोक का माहौल है। जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेज दिया गया है। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।

सीआरपीएफ 131वीं बटालियन के जवान देवेंद्र यादव ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

निजी कारणों से उठाया कदम, चिंतागुफा में उपचार के दौरान तोड़ा दम; पार्थिव शरीर गृहग्राम भेजा गया

error: Content is protected !!