Home KORBA कब तक आफत बनी रहेगी SECL की मिट्टी? सर्वमंगला-कन्की मार्ग पर थमे...

कब तक आफत बनी रहेगी SECL की मिट्टी? सर्वमंगला-कन्की मार्ग पर थमे पहिए!

0
3

कब तक आफत बनी रहेगी SECL की मिट्टी? सर्वमंगला-कन्की मार्ग पर थमे पहिए!Screenshot 2026 08 29 17 39 27 06 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

कोरबा के सर्वमंगला से कन्की मार्ग पर बारिश के चलते फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा। लगातार हो रही बारिश से SECL डंपिंग यार्ड से मिट्टी और बालू बहकर सीधे मुख्य सड़क पर आ गई, जिससे सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रही एक बस और कार दलदल में जा फंसीं, जिससे मार्ग पर घंटों आवाजाही ठप रही।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और SECL प्रबंधन ने मौके पर जेसीबी भेजकर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद फंसी हुई गाड़ियों को बाहर निकाला गया और रास्ते को साफ कराकर आवाजाही बहाल की गई। हालांकि, मलबे का स्थायी समाधान न होने के कारण आगे भी बारिश में फिर से सड़क जाम होने और बड़े हादसे की पूरी संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने SECL और नगर निगम से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।”