Home KORBA जिला अस्पताल में घुस गया भालू

जिला अस्पताल में घुस गया भालू

0
5

Screenshot 2026 08 27 15 13 17 25 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

जिला मुख्यालय बालोद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीती रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल परिसर में एक भालू नजर आया…. अस्पताल परिसर में भालू की मौजूदगी की खबर मिलते ही अस्पताल कर्मियों में दहशत का माहौल बन गया. भालू रात के अंधेरे में घूमते हुए जिला अस्पताल परिसर तक पहुंच गया देर रात अस्पताल में भालू की दस्तक से कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई….. जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील और आबादी वाले इलाके में भालू के पहुंचने से सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं….. इधर, भालू की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग को अलर्ट किए जाने की बात सामने आ रही है…. लोगों से अपील की गई है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें और भालू के दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे छेड़ने की कोशिश न करें….