Home KORBA गाड़ी के नीचे फंसा गाय का बछड़ा, लोगों ने मिलकर उठाई गाड़ी...

गाड़ी के नीचे फंसा गाय का बछड़ा, लोगों ने मिलकर उठाई गाड़ी और बचाई जान,गौ सेवा समिति ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
12

Screenshot 2026 08 26 13 51 22 04 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कोरबा शहर के संजय नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गाय का बछड़ा अचानक Scorpio वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद बछड़ा वाहन के नीचे फंस गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। बछड़े को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी लोगों ने मिलकर Scorpio वाहन को उठाया और काफी सावधानी से गाय के बछड़े को बाहर निकाला।  बछड़ा सुरक्षित बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय लोगों और गौ सेवा समिति की तत्परता और एकजुटता की जमकर सराहना की जा रही है। गाय और उसके बछड़े बेजुबान हैं। ऐसे में किसी मुसीबत में फंसे पशु की मदद करना इंसानियत और सेवा का बड़ा उदाहरण है। गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य और परम धर्म मानते हुए लोगों ने जिस तरह एकजुट होकर बछड़े की जान बचाई, वह काबिले-तारीफ है।