Home KORBA बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख की ठगी का प्रयास विफल

बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 35 लाख की ठगी का प्रयास विफल

0
6

 

 

 

खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर मनी लांड्रिंग केस में फसाने का भय दिखाया गया और फिर 35 लाख रुपए ठगने की योजना पर काम शुरू किया गया. ठगो की हरकत की जानकारी मिलने पर बिलासपुर एसपी ने तत्परता दिखाई और बुजुर्ग को ठगो के चंगुल से बचा लिया

 

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में निवासरत एक बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने 35 लख रुपए का चुना लगाने का पूरा इंतजाम कर लिया. मनी लांड्रिंग केस में फसाने का डर दिखाकर 68 वर्षीय बुजुर्ग को ठगने का प्रयास किया गया. अलग-अलग खातों की रकम एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली गई। वीडियो मीटिंग के जरिए पूरी रकम निकालने की तैयारी चल रही थी तभी इसकी सूचना बिलासपुर एसपी रजनीश सिंह को मिली उन्होंने तत्परता दिखाइ और बुजुर्ग के 35 लख रुपए बचा दिए