Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, महिला समूहों से 3.89 लाख की...

ब्रेकिंग: दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, महिला समूहों से 3.89 लाख की ठगी का आरोप

0
4

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम औराटोला में महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। खल्लारी निवासी खेमेन्द्र सेन पर दोना-पत्तल निर्माण मशीन दिलाने के नाम पर तीन महिला समूहों से बैंक ऋण के जरिए 3 लाख 39 हजार रुपये लेने का आरोप है।

इसके अलावा ग्राम कामता की एक महिला से भी मशीन दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस लेने की शिकायत सामने आई है। इस तरह कुल 3 लाख 89 हजार रुपये लेने के बाद न तो मशीन उपलब्ध कराई गई और न ही रकम वापस करने का आरोप है।

महिलाओं की शिकायत पर डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक लेन-देन, रकम दिए जाने और मशीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।