Home KORBA कवर्धा में सालों पुराना बांध फूटा : सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट,...

कवर्धा में सालों पुराना बांध फूटा : सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट, जाल लेकर मछली पकड़ने पहुंचे ग्रामीण

0
4

1787287104

कवर्धा जिले के सरैहा गांव में वर्षों पुराना बांध अचानक फूट गया। लगातार बारिश और जर्जर बांध को टूटने की वजह बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम सरैहा में गुरुवार को वर्षों पुराना बांध अचानक फूट गया। बताया जा रहा है कि, बांध में पहले छोटा सा होल हुआ था, जो धीरे-धीरे बड़ा होता गया और अंततः बांध का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बांध का पूरा पानी बहकर बाहर निकल गया।

 

 

लगातार बारिश से बढ़ा बांध पर दबाव

लगातार बारिश के चलते बांध में पानी का दबाव बढ़ने और मिट्टी के बह जाने को बांध टूटने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। बांध फूटने से बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हुई है। वहीं आसपास के खेतों में पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। बांध के टूटने के बाद मौके का एक अलग ही नजारा देखने को मिला। ग्रामीण जाल लेकर बांध से निकल रहे पानी में मछलियां पकड़ते नजर आए।

 

 

 

जर्जर बांध की अनदेखी पड़ी भारी

ग्रामीणों के मुताबिक, बांध काफी पुराना था और इसकी स्थिति पहले से ही कमजोर थी। समय रहते बांध में हुए छोटे होल की मरम्मत नहीं होने के कारण धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती गई और आखिरकार बांध पूरी तरह फूट गया। अब किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रशासन के सामने बांध की स्थिति और किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत पहुंचाने की चुनौती है