Home KORBA खारुन नदी में बह गया एक ग्रामीण , दूसरे दिन ग्रामीण की...

खारुन नदी में बह गया एक ग्रामीण , दूसरे दिन ग्रामीण की मिली लाश , लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर

0
3

Screenshot 2026 08 20 15 17 19 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

कोरबा जिले में भी एक सप्ताह से निरंतर हो रही बरसात ने न केवल जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है बल्कि लोगों के प्राण में संकट में आ गए हैं. एक ग्रामीण की नदी में बह जाने के कारण मौत हो गई

 

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली खारुनं नदी भी निरंतर हो रही बरसात के कारण उफान पर है। बिजरा भावनारा बतरा ग्राम निवासी 45 वर्षीय गेंदलाल नदी के किनारे गुड़ाखू मंजन करने गया था तभी उसका पैर फिसल गया। तेज धार में गेंदालाल बह गया यह सूचना मिलने पर नगरसेन की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन गेंदलाल का पता नहीं चला  दूसरे दिन यानी गुरुवार को सुबह गेंद लाल के परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।घटनास्थल से 500 मीटर आगे झाड़ियो में गेंदलाल का शव पाया गया  गौरतलाप है कि पिछले एक सप्ताह से कोरबा जिले में भी निरंतर बरसात हो रही है जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं । अनेक स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है कि वह नदी नाले और जल भराव वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें और यदि आवश्यक हो तो पूरी सावधानी के साथ वहां जाएं